पीएम मोदी ने स्कूबा डाइविंग की
पीएम मोदी ने पानी में डूबी द्वारिका नगरी के भी दर्शन किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार सुबह देवभूमि द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ ही ‘सुदर्शन सेतु’ का उद्घाटन किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने पानी में डूबी द्वारिका नगरी के भी दर्शन किए। उन्होंने द्वारिका नगरी के दर्शन करने के लिए अरब सागर में स्कूबा डाइविंग भी की। इस दौरान नौसेना के जवान भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजूद थे।
Also Read – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 7500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने द्वारिका नगरी (dwarika nagri) के दर्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने एक्स हैंडल में भी साझा की हैं। इन तस्वीरों के बतौर कैप्शन पीएम मोदी ने लिखा, पानी में डूबी द्वारिका नगरी में प्रार्थना करना बहुत ही दिव्य अनुभव रहा। मुझे आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ है। PM Modi did scuba diving
पीएम मोदी ने पानी में डूबी द्वारिका नगरी के भी दर्शन किए
भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद प्रदान करें। दौरे के दौरान पीएम मोदी ने गुजरात के द्वारका में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। यहां एक संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मैंने गहरे समंदर में जाकर प्राचीन द्वारका जी के दर्शन किए। PM Modi did scuba diving पुरातत्व के जानकारों ने समंदर में समाई द्वारका नगरी के बारे में बहुत कुछ लिखा है। उन्होंने कहा कि बताया जाता है कि भगवान विश्वकर्मा ने खुद इस द्वारकानगरी का निर्माण किया था। मैंने आज गहरे सागर के भीतर जाकर प्राचीन द्वारका जी के दर्शन किए हैं।
source – ems