NIA RAID: जम्मू कश्मीर में 12 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ एनआईए ने छापे मारे

15 लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ की कार्रवाई जारी

NIA RAID
NIA RAID

श्रीनगर। आतंकी फंडिंग के मामले में एनआईए ने जम्मू कश्मीर में 12 से ज्यादा ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। श्रीनगर, अनंतनाग, कुपवाड़ा, शोपियां, राजौरी और पुंछ में एनआईए की टीम छापेमारी के लिए पहुंची है। फिलहाल किसी को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने नहीं आई है।

तमिलनाडु में भी छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर के छह जिलों में 12 जगहों पर, पीर पंजाल क्षेत्र, मध्य और दक्षिण कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली गई थी. बताया जा रहा है कि छापे आतंकवादी और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आपराधिक साजिश का पता लगाने के लिए उग्रवाद नेटवर्क और अन्य मामलों पर एक बड़ी कार्रवाई का हिस्सा हैं।

Also Read – Cyber Fraud News: 125 से अधिक सायबर ठगों को पकड़ा, 100 टीमें बनाई थी

इसके अलावा तमिलनाडु में भी एनआईए का 10 से ज्यादा लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन जारी है. खबर है कि जांच एजेंसी पीएफआई से जुड़े कुछ लोगों और लीडरों के ठिकानों पर रेड मार रही है. ये रेड इस मामले में पहले से दर्ज एफआईआर की जांच के दौरान की जा रही है।

दरअसल, इसके पहले हुई कार्रवाई के दौरान पीएफआई के देशभर से 106 ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था.
पीएफआई को लेकर कई ऐसे दस्तावेज सामने आने की बात सामने आ रही है, जिसमे पीएफआई के आतंकी संगठन के रूप में काम करने के आरोप सामने आ रहे हैं. इसी को लेकर एएनआई की कार्रवाई जारी है. इससे पहले 25 अप्रैल को उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों के करीब 17 लोकेशन पर एनआईए ने एक साथ रेड डाली थी. इससे पहले एनआईए ने हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों के जम्मू कश्मीर के बडगाम और श्रीनगर जिलों में स्थित एक मकान और दो कनाल जमीनों को कुर्क कर दिया था.