उत्तराखंड में कई हाईवे जाम, अमरनाथ यात्रा रोकी

देहरादून/श्रीनगर भारी बारिश के चलते पहाड़ धंसककर सड़कों पर आ गए जिसके कारण 20 हजार से ज्यादा वाहन फंसने से लाखों लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं उत्तराखंड में भूस्खलन से कई हाईवे जाम हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश समेत कई प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बदरीनाथ हाईवे छिनका में मलबा आने के आज शुक्रवार सुबह फिर अवरुद्ध हो गया। हाईवे के दोनों ओर 20 हजार यात्री से ज्यादा यात्री फंसे हैं। बदरीनाथ हाईवे पर छिनका में पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण बृहस्पतिवार को भी करीब 10 घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे।
अपराह्न तीन बजे हाईवे से मलबा हटाने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई, लेकिन दो घंटे बाद फिर पहाड़ी से पत्थर छिटकने के कारण हाईवे बाधित हो गया, जो शाम साढ़े छह बजे खुल पाया। हाईवे बाधित होने से करीब 12 हजार तीर्थयात्री और स्थानीय लोगों ने वाहनों और दुकानों में बैठकर हाईवे खुलने का इंतजार किया।
Also Read – नशे में वाहन चलाने पर अब देना होगा दुगुना जुर्माना
बारिश के दौरान ही सुबह करीब पांच बजे छिनका में पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन होने से बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया। जिससे दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सुबह नौ बजे तक भी पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीनें मलबा हटाने का काम भी शुरू नहीं कर पाईं।
अपराह्न तीन बजे हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला। पुलिस के जवानों की निगरानी में वाहनों की आवाजाही करवाई गई। लेकिन फिर पहाड़ी से पत्थर छिटकने के कारण शाम पांच बजे वाहनों की आवाजाही रोक ली गई, जो साढ़े छह बजे तक ही सुचारू हो पाया। दिल्ली के संजय मिश्रा, कन्हैया और सुरेश शर्मा ने बताया कि केदारनाथ की यात्रा के बाद वे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे थे।
पहली बार बदरीनाथ और केदारनाथ की तीर्थयात्रा पर आए हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों पहाड़ों में बारिश का सीजन चल रहा है, जिससे दो दिन अतिरिक्त लेकर चले थे। हाईवे खुलने पर बदरीनाथ धाम के दर्शन को जाएंगे।
Source – DD
Comments are closed.