पोरवाल महिला मंडल अहमदाबाद द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव एवं 56 भोग का आयोज

पोरवाल महिला मंडल अहमदाबाद द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव एवं 56 भोग का आयोजन किया गया जिसमें पोरवाल समाज अहमदाबाद की सभी बालिकाएं, महिलाएं एवं नन्हें मुन्ने बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में पोरवाल महिला मंडल की महिलाओं द्वारा राधा (सीमा मांदलिया) कृष्ण (प्रीति मांदलिया) का फूलो से स्वागत किया गया।
दीप प्रज्वलित किये गये |कार्यक्रम में वेशभूषा का आयोजन किया गया जिसमें 5 वर्ष तक के बच्चें राधा कृष्ण बनकर आए। बालिकाएं एवं महिलाओं द्वारा कृष्ण भजन पर डांस की प्रस्तुति दी गई।
मटकी फोड़ का कार्यक्रम भी रखा गया था
महिला मंडल द्वारा रास गरबा का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने राधा कृष्ण के साथ रास गरबा खेलने का आनंद लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन नीलू धनोतिया द्वारा किया गया एवं अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कविता काला, तृप्ति चौधरी, शिल्पा शाह, पिंकी धनोतिया, सलोनी चौधरी, अनिता महेता, शिवानी धनोतिया, मेघा शाह, हंसी चौधरी, आशा धनोतिया , प्रियंका शाह, सुषमा महेता , ममताबेन खराड़िया, अंजू मांदलिया, शकुंतला डपकरा, विजया चौधरी, अंजू चौधरी सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।
