नेहरू स्टेडियम में मकर संक्राति पर पतंग महोत्सव आज

महापौर द्वारा शहरवासियों से अपील, पतंग महोत्सव में आए और पारंपरिक खेलो का ले आनंद 2025। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दिनांक 14 जनवरी 2025 को नेहरू स्टेडियम में सुबह 11 बजे से पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाने वाले पारंपरिक खेल जैसे पतंगबाजी, गिल्ली-डंडा, सितोलिया आदि शामिल किए गए हैं। इस अवसर पर शहर के महापौर  पुष्यमित्र भार्गव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे इस भारतीय संस्कृति के आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लें। महापौर ने कहा कि मकर संक्रांति हमारी परंपराओं और संस्कारों का प्रतीक है, और इस तरह के आयोजनों से हमें अपनी संस्कृति को बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों तक भारतीय संस्कृति को पहुंचाने में मदद मिलती है।

Comments are closed.