karwa chauth 2023: इस तरह करे करवा चौथ व्रत, मिलेगा बहुत बड़ा पुण्य, क्या है शुभ मुहूर्त

karwa chauth 2023: Do Karwa Chauth fast like this, you will get great blessings, what is the auspicious time
karwa chauth 2023: Do Karwa Chauth fast like this, you will get great blessings, what is the auspicious time

karwa chauth 2023 करवा चौथ व्रत की महिमा भी अलग ही है इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति परमेश्वर के लिए व्रत करती है। इस दिन विधि विधान से किए गए व्रत से पति की आयु में वृद्धि होती है। यह व्रत हर वर्ष कार्तिक महिने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आता है। इस दिन चंद्रमा का भी अपना विशेष महत्व होता है पूरे दिन पूजा पाठ कर के चंद्र दर्शन करके ही महिलाएँ अपना व्रत पूरा करती है।

आज हम आपको करवा चौथ व्रत एक सरल और बहुत उपयोगी विधि बताने जा रहे हैं जिसे द्वारा आप अच्छे से व्रत कर उसका पूरा पुण्य कमा सकते हैं तो आइए जानते हैं… karwa chauth 2023

सबसे पहले तो सुबह सूर्योंदय से पहले उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाना चाहिए फिर व्रत का संकल्प लेना अनिवार्य है। इस दिन भगवान शंकर और पार्तवती, कार्तिकेय, गणेश और चंद्रमा का पूजन किया जाता है। karwa chauth ki vidhi in hindi महिलाओं को पूरे दिन बिना जल व्रत रखना पड़ता है। भगवान शंकर और पार्वती, गणेश, कार्तिकेय की विधि से पूजा करे एवं उनके सामने लड्डू रखकर नैवेद्य अर्पण करना चाहिए एव, दक्षिणा, एक लोटा उन्हें समर्पण करें। चंद्रमा का पूज्य भी करें उन्हें अर्ध्य दे एवं सबसे जरुरी करवाचौथ की कथा सुने और खुद भी पढ़े। चंद्र को आर्ध्य देने के बाद छन्नी में दीया प्रज्जवलित करें और चंद्र को देखने के बाद अपने पति के दर्शन करें। सर पर चुनरी जरुर ओढ़े। इसके बाद अपने पति परमेश्वर के चरणों को स्पर्श करें एवं व्रत का पारण करें।

Also Read – भव्य शरद पूर्णिमा महोत्सव संपन्न

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त

१ नवंबर २०२३ को पूजा मुहूर्त ५.३६ पीएम से ६.५४ पीएम तक यह एक घंटे २० मिनिट लगभग है। व्रत का समय ६.३३ पीएम से ८.१५ पीएम तक है वहीं चंद्रोदय ८.१५ से होगा।

 

Posted By – Rajesh

 

Comments are closed.