जांगड़ा पोरवाल समाज की प्रतिभा

भारतीय संविधान स्थापना दिवस पर गोपाल किरण समाज सेवी संस्थान ग्वालियर द्वारा उज्जैन में आयोजित शोध संगोष्ठी में बैंगलोर निवासी शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. उर्मिला पोरवाल ने अतिथि रूप में उपस्थित होकर भारतीय संविधान एवं हमारा अस्तित्व विषय पर व्याख्यान दिया।
डॉ. पोरवाल की रचनाधर्मिता और साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें महात्मा ज्योतिबा फुले साहित्यिक ग्लोबल आइकॉन अचीवर्स अवॉर्ड २०२३ से अलंकृत किया गया।
