जांगडा पोरवाल समाज की प्रतिभा रक्त दानी श्री गोविंद जी गुप्ता

क्यों आवश्यक है रक्तदान? 🩸
🚑 सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति,
🩸 शरीर में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीज,
🏥 गंभीर बीमारी या ऑपरेशन के दौरान रक्त की आवश्यकता वाले लोग,
इन सभी को इमरजेंसी में जिस रक्त की जरूरत पड़ती है, वह आप और हम जैसे लोगों द्वारा किए गए रक्तदान से ही उपलब्ध होता है।

🙏 इसलिए किसी अंजान व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं।
ईश्वर ने यदि आपको स्वस्थ शरीर दिया है, तो यह किसी जरूरतमंद के जीवन में आशा की किरण बनने का एक अवसर भी है।
❤️ आपका 15 मिनट का समय और एक यूनिट रक्त किसी परिवार की खुशियां बचा सकता है।
आइए, रक्त दिवस के अवसर पर सेवा, संवेदना और मानवता का परिचय दें।
🩸 रक्तदान करें — जीवनदान दें।🩸 गोविन्द गुप्ता