महंगाई, चीन, अडानी और मणिपुर पर भी हो चर्चा

सोनिया गांधी विशेष सत्र से पहले लिखेंगी मोदी को चि_ी

Inflation, China, Adani and Manipur should also be discussed
Inflation, China, Adani and Manipur should also be discussed

नई दिल्ली। सरकार ने अब तक संसद के आगामी विशेष सत्र के मेन एजेंडे का खुलासा नहीं किया है। इस बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगी और उन प्रमुख मुद्दों के बारे में बताएंगी जिन पर पार्टी चर्चा चाहती है।

इस बारे में मंगलवार को कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक में फैसला लिया गया।

कांग्रेस ने विपक्षी गठबंधन इंडिया गुट के नेताओं को इस फैसले से अवगत कराया, जिन्होंने तुरंत बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर गठबंधन के नेताओं मुलाकात की।

कुछ नेताओं ने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में खड़गे को सभी सदनों के नेताओं के हस्ताक्षर के साथ विपक्षी गठबंधन की ओर से लिखना चाहिए।

Also Read – Janmashtami 2023: 6 को है या 7 को, जाने शुभ मुहूर्त और विधि

पर कांग्रेस इच्छुक थी कि सोनिया गांधी सभी दलों की ओर से लिखें, जिस पर बाद में अन्य दल सहमत हो गए। एक विपक्षी नेता ने हालांकि जोर देकर कहा कि यह न तो संयुक्त पत्र होगा और न ही इंडिया गठबंधन की ओर से। इसे कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष द्वारा अपने लेटरहेड पर लिखा जाएगा।

ऐसा माना जा रहा है कि पत्र में सोनिया गांधी महंगाई, बेरोजगारी, मणिपुर की स्थिति, अडानी प्रकरण में ताजा खुलासे, चीन के साथ सीमा गतिरोध और संघीय ढांचे पर हमले जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगी। सूत्रों ने कहा कि विशेष सत्र के दौरान इन मुद्दों को सदन में उठाने पर विपक्षी दलों के बीच सहमति है।

 

Source – DD