इंदौर निवासी अभिनंदन गुप्ता ने तैराकी साइकलिंग एवं दौड़ में रचा कीर्तिमान

अमेरिका में इंदौर का अभिनंदन.

Abhinandan gupta

इंदौर /शामगढ़

इंदौर निवासी अभिनंदन गुप्ता ने अमेरिका के मेरीलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित फूल आइरनमैन ट्रायथलॉन को सफलतापूर्वक पूरा करने पर बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं

विदित है कि इंदौर निवासी उद्यमी श्री अभिनंदन गुप्ता (दानगढ़) ने अपनी कड़ी मेहनत से अमेरिका में ऐसा कुछ कर दिखाया जिसे करोड़ों लोग सपने में भी पूरा नहीं कर सकते उन्होंने नॉनस्टॉप 3.8 किलोमीटर तैराकी 180 किलोमीटर साइकलिंग एवं 42.2 किलोमीटर की दौड़ लगाई और यह सब उन्होंने लगातार 15 घंटे 8 मिनट के समय में तय कर रिकॉर्ड कायम किया है। दुनिया में करोड़ लोग इतने समय में बिस्तर पर लेट कर आरामदायक स्थिति में इतनी देर तक अपनी मनपसंद फिल्म भी नहीं देख सकते जितने समय में उन्होंने यह तीनों प्रतियोगिताओं में इतना बड़ा कार्य किया है। यह वास्तव में हमारे इंदौर मालवा क्षेत्र एवं पोरवाल समाज के लिए गर्व का विषय है।श्रीअभिनंदन गुप्ता, हाई कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति जस्टिस सुशीलकुमारजी गुप्ता (दानगढ़) एवं ललिता गुप्ता के सुपुत्र हैं.
अभिनंदन गुप्ता की उपलब्धि को मध्य प्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग ने अप्रिशिएट किया है एवं जनसंपर्कविभाग के 10 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मध्य प्रदेश की उपलब्धि के रूप में समाचार जारी किया है । जा.पोरवाल समाज इन्दौर श्री अभिनंदनजी गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना करता है और गुप्ताजी दानगढ़ परिवार को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं