पोरवाल समाज परिचय सम्मेलन मंदसौर

!श्री जांगडा पोरवाल समाज न्यास मन्दसौर!
श। परिचय सम्मेलन मन्दसौर
🙏 महत्वपूर्ण सूचना ✍️
जुहार सा,,,
जय श्रीकृष्ण,,,
परिचय सम्मेलन मन्दसौर के पंजीयन 1 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो गए है। और अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 तक है। इस दौरान वैवाहिक सेतु मे बायोडाटा भेजना बन्द रहेंगे। आप पंजीयन अवश्य करवाए।
पंजीयन शुल्क मात्र 300/-
पंजीकृत प्रत्याशियो और उनके दो अभिभावको को प्रवेशिका के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।
मल्टीकलर परिचय पुस्तक प्रत्याशियो को उनके नगर गाँव शहर तक पंजीयनकर्ता द्वारा भेजी जाएगी।
पंजीयन कार्य हेतु 121 पंजीयन प्रभारीगण बनाए गए है। आप अपने अपने क्षेत्र के पंजीयन प्रभारी महानुभावो से सम्पर्क कर आज ही अपना पंजीयन सुनिश्चित कीजिए।
पंजीयन कराने वाले युवक-युवतियो एवं अभिभावको को ही सम्मेलन मे प्रवेश रहेगा।
पंजीयन कराने पर एक मल्टीकलर परिचय पुस्तक और 1+2 तीन आमंत्रण प्रवेशिका प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम स्थल पर चाय नाश्ता और भोजन की व्यवस्था रहेगी। परिचय सम्मेलन कार्यक्रम प्रातःकाल 10 बजे से शाम 5 बजे तक दो चरणो मे आयोजित होगा,,, जिसमे मेल मिलाप समितियो, पंजीयन प्रभारीगण और महिला मंडल टीम द्वारा अधिक से अधिक परिचय करवाकर सहयोग प्रदान किया जाएगा।
व्हाट्सएप पर उपलब्ध फार्म डाउनलोड कर भरकर हमे भेज सकते है।
सम्मेलन को और अधिक अच्छा,सार्थक, उपयोगी,सम्बन्ध तय कराने मे सहयोगी बनाने हेतु आपके सकारात्मक सुझाव आमंत्रित है।
इंदौर फॉर्म उपलब्ध है
राजेश पोरवाल 94250 58350
घनश्याम पोरवाल 9893133033
गोविंद गुप्ता 98260 10105