पोरवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न

पोरवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक सम्पन्न

प्रतिभा सम्मान समारोह 15 नवम्बर को मन्दसौर मे-श्री चौधरी

(उच्च शिक्षा हेतु प्रतिभावान छात्र-छात्राओ को मिलेगी छात्रवृत्ति )

 

अभा पोरवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट मन्दसौर की एक महत्वपूर्ण बैठक विगत दिनों पोरवाल छात्रावास रामटेकरी मंदसौर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि सदस्यों की गरिमामय में उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में निर्धारित विषयों पर चर्चा हुई। जिसमें ट्रस्ट अध्यक्ष जगदीश चंद्र चौधरी ने बताया कि इस वर्ष भी आगामी 15 नवंबर 2026 रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम मंदसौर में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए ट्रस्ट आवेदन आमंत्रित करता है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 रखी गई है।

साथ ही ट्रस्ट के आगामी त्रैवार्षिक निर्वाचन दिसंबर माह में निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर संपन्न करवाए जाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी ने अपने-अपने सुझाव व विचार व्यक्त किये।

 

बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष जगदीशचंद्र चौधरी मन्दसौर, महामंत्री सुनील मांदलिया भानपुरा, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार धनोतिया मंदसौर, उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता (मोती मेंशन) कृष्णकांत मोदी, ईश्वरलाल धनोतिया नीमच, सहसचिव कैलाश मंडवारिया, अरविंद पोरवाल मनासा, जगदीशचन्द्र धनोतिया बाजखेड़ी, सुरेश मांदलिया अन्त्रालिया, विनोद मांदलिया, दिलीप सेठिया, श्रीमती कुसुम सेठिया मंदसौर शिवलाल धनोतिया,कांतिलाल रत्नावत बुढ़ा, राधेश्याम गुप्ता मोयावाला, जगदीश काला मंदसौर, रामनिवास धनोतिया मंदसौर आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम बैठक का संचालन जगदीश काला मन्दसौर ने किया तथा आभार रामनिवास धनोतिया ने माना।

 

बैठक मे तय किया कि प्रतिभा सम्मान के लिए आवश्यक योग्यता अन्तर्गत इस वर्ष 2026 मे उत्तीर्ण कक्षा-12वी में 80% या अधिक अंक लाने वाले प्रतिभागी प्रतिभा सम्मान हेतु आवेदन मय दस्तावेज कर सकते है। उच्च शिक्षा हेतु चिकित्सा सेवा-MBBS, MS, MD, BAMS, M.Pharma B.Pharma., D. Pharma., अन्य नये पाठ्यक्रम, टेक्निकल एजुकेशन-B.Tech., M.Tech., MBA, MCA, CA, CS, LLM, LLB, व्यावसायिक शिक्षा B.Ed एवं Ph.D. में प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभागी आवेदन कर सकते है।

साथ ही राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद, शिक्षक सम्मान, विशेष उपलब्धि,साहित्य प्रकाशन, आदि मे पुरस्कार प्राप्त प्रतिभावान छात्र-छात्रा और समाज बंधु आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यक्रम संयोजक- रामनिवास जी धनोतिया, मन्दसौर या जगदीश जी काला मन्दसौर से सम्पर्क कर सकते है।

छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु-सत्र 2026-2027 मे उच्च शिक्षा मे अध्यनरत छात्र-छात्राओ को ट्रस्ट उच्च शिक्षा सहयोग हेतु प्रोत्साहन राशि छात्रवृत्ति प्रदान करता है जिसके लिए आवेदन करना आवश्यक है।

प्रतिभा सम्मान व छात्रवृति वितरण के फार्म विभिन्न स्थानों पर भेजे गए है, जिनमे से भानपुरा-

श्री सुनीलकुमारजी मांदलिया, श्री छगनलालजी फरक्या गरोठ- श्री राधेश्यामजी सेठिया,मेलखेड़ा-श्री राजमलजी मुजावदिया ,चंदवासा-श्री सुनीलकुमारजी मुजावदिया

शामगढ़-श्री ओमप्रकाशजी संघवी(डिंपल) श्री गिरीशकुमारजी मुजावदिया,श्री मुकेशजी दानगढ़ ,श्री मनोजकुमारजी मुजावदिया, सुवासरा-श्री शिवनारायणजी काला,श्री दिनेशजी गुप्ता ,श्री संजय जी डबकरा, श्री रामचंद्रजी गुप्ता ,सीतामऊ-श्री मुकेशजी कारा ,श्री कैलाश जी घाटिया ,खेजड़िया-राजीवजी धनोतिया ,क़यामपुर,श्री जितेंद्रजी सेठिया,इंदौर-श्री प्रकाशजी गुप्ता,उज्जैन,श्री राजेश जी मुजावदिया, दीनदयालजी फरक्या, रतलाम-डॉ गोविन्दप्रसादजी डबकरा,जावरा- अखिलेश जी मांदलिया, श्री अजयकुमारजी पोरवाल नागदा-श्री पंकजकुमारजी पोरवाल ,महिदपुर सिटी-श्री अरुणकुमारजी चौधरी, श्री प्रदीपजी पोरवाल,महिदपुर रोड-श्री नरेशजी सेठिया

उन्हेंल-श्री प्रवीणजी मेहता ,आलोट- श्री जितेंद्रजी काला

ताल- श्री राहुलजी मांदलिया ,देवास- श्री अनंतनारायणजी पोरवाल नीमच-श्री मुकेशजी पोरवाल, श्री प्रकाशजी मंडवारिया रामपुरा-श्री परमेश्वरजी गुप्ता ,भवानीमंडी-श्री मनीषजी गुप्ता, रामगंजमंडी- दिनेश जी डबकरा,श्री बालारामजी फरक्या, झालरापाटन-श्री विकासजी गुप्ता,श्रीराजकुमारजी गुप्ता ,श्री जगदीशजी गुप्ता

कुकड़ेश्वर-श्री पवनजी सेठिया ,मनासा मे श्री कैलाशजी कामरिया, श्री अरविंदजी गुप्ता, मल्हारगढ़ मे श्री विमलकुमारजी रत्नावत, पिपलिया मंडी मे श्री गोविंदजी पोरवाल, डा देवीलालजी सेठिया ,बाजखेड़ी मे श्री सुनीलजी धनोतिया,नाहरगढ़ मे मुकेश जी गुप्ता, सुठी मे श्री प्रहलादजी गुप्ता, बूढा मे श्री शिवलालजी धनोतिया

मंदसौर मे जगदीश जी काला मन्दसौर,श्री अम्बिका स्टेशनरी रामटेकरी,श्री नरेन्द्रजी उदिया ,श्री राधेश्यामजी गुप्ता ,श्री दिलीपजी सेठिया ,श्री मुजावदिया स्टेशनरी आदि स्थानो पर फार्म उपलब्ध है।