ब्लैक होल्स का रहस्य खोजने भारत का एक्सपो रवाना

India's expo leaves to discover the mystery of black holes
India’s expo leaves to discover the mystery of black holes

श्रीहरिकोटा (ब्यूरो)। नए साल के पहले दिन भारत ने ऊंची उड़ान भरते हुए इसरो ने आज फिर नया इतिहास रचा है। ब्लैक होल्स का रहस्य खोजने के लिए भारत का एक्सपो रवाना हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

Also Read – मगरमच्छ के बच्चे को देखकर वैज्ञानिक चौंक गए

बीते साल 2023 में चंद्रयान-3 और सूर्य मिशन की सफलता से उत्साहित इसरो साल 2024 के पहले ही दिन एक नया इतिहास रचने जा रहा है। नववर्ष के स्वागत में इसरो आज देश का पहला एक्सपोसेट (एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट) मिशन को लॉन्च करने जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, सैटेलाइट ‘एक्सपोÓ की लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से रवाना हुआ। ‘एक्सपोÓ के जरिए ब्लैक होल की रहस्यमयी दुनिया के बारे में कई खुलासे हो सकते हैं। India’s expo leaves to discover the mystery of black holes

इसरो के मुताबिक, यह करीब 5 वर्ष का लंबा मिशन है। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान- सी 58 रॉकेट एक्सपोसेट और 10 अन्य उपग्रहों के साथ आज अपनी 60वीं उड़ान भरेगा। ‘एक्सपोÓ की लॉन्चिंग के लिए उल्टी गिनती 25 घंटे पहले रविवार को ही शुरू हो गई थी। इसरो के वैज्ञानिकों ने ‘एक्सपोÓ की लॉन्चिंग से पहले रविवार को तिरुपति मंदिर में पूजा की। आपको बता दें कि ‘एक्सपोÓ का उद्देश्य अंतरिक्ष में एक्स-रे स्रोतों के बारे में पता करना है। इससे पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दिसंबर 2021 में सुपरनोवा विस्फोट के अवशेषों, ब्लैक होल से निकलने वाली कणों के लिए इस तरह क अध्ययन किया था। black holes

Source  – DD