heavy rainfall in mumbai: 100 लोग दबे, सड़कों पर पानी का कब्जा
आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी, बांधों में पानी भरने से गेट खोले

मुंबई/नई दिल्ली/भोपाल। देशभर में एक बार फिर भारी बारिश का दौर जारी है। देर रात मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में भारी बारिश होने के कारण नदी-नाले उफान पर हैं वहीं महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन होने से 100 लोग दब गए। सड़कों पर पानी का कब्जा हो गया। heavy rainfall in mumbai
वर्षाजन्य हादसों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दो दिनों की बारिश से मालवा-निमाड़ तरबतर हो गया है। खेतों में फसलें लेह लहाने लगी है। भारी बारिश के कारण ओंकारेश्वर इंदिरा सागर और बेतवा तथा बरगी बांधों में पानी भरने से कई गेट खोल दिए गए हैं।
Also Read – धीरेंद्र शास्त्री की मुश्किलें बढ़ेगी
उधर मुंबई में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त है। आज स्कूलों में छुट्टी का एलान किया गया है। वहीं महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन के बाद करीब 50 घर चपेट में आ गए हैं। अब तक 5 लोगों की मौत की सूचना है। 20 से अधिक लोगों को बचाया गया है।
कई के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। रायगढ़ पुलिस ने बताया है कि पुलिस और जिला प्रशासन के 100 से अधिक अधिकारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। एनडीआरएफ, स्थानीय लोगों और कुछ गैर सरकारी संगठनों से मदद मिल रही है। heavy rainfall in mumbai
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौके पर पहुंचे हैं और राह तथा बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं। गुजरात में भारी बारिश का दौर जारी है। आज सुबह से भी कई राज्यों में बारिश हो रही है।
Source – DD