भव्य शरद पूर्णिमा महोत्सव संपन्न

शरदोत्सव 2023  थिरकन ग्रुप प्रथम पुरस्कार 2100
शरदोत्सव 2023
थिरकन ग्रुप प्रथम पुरस्कार 2100

श्री जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा एवं पोरवाल सोशल ग्रुप इंदौर के संयुक्त तत्वाधान मैं आयोजीत कार्यक्रम रास उल्लास गरबा शरद पूर्णिमा महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ पोरवाल समाज परिसर श्री लक्ष्मी नृसिह मंदिर छत्रीबाग इन्दौर पर मनाया गया।
इस अवसर पर चौधरी परिवार की बिटिया “जिनिशा विकास चौधरी” ने शिव स्तुति की अद्भुत भाव मय प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया
छोटे छोटे बच्चो माताओं बहनों और पोरवाल सोशल ग्रुप तथा पोरवाल युथ क्लब के सदस्यो ने महारास गरबा की आकर्षक प्रस्तुति से शरद पूर्णिमा की रात्रि को उज्जवल कर दिया, गरबो की प्रस्तुति में सर पर मयूर मुकुट धारण कर गरबा नृत्य करती नेहा प्रवीण सेठिया सभी के आकर्षण का केंद्र रही गरबो में मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
प्रसादी लाभार्थी परिवार श्री सुनिल कुमारजी मोहनलालजी उदिया परिवार कार्यपालन यंत्री पी एच ई इन्दौर का सम्मान अभिनंदन जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा की और से किया गया।