गुंडों ने संगमनगर में दूध डेयरी में तोड़फोड़ की


इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में इन दिनों नशाखोरों और गुंडों ने आतंक मचा रखा है। बीती रात हथियारबबंध बदमाशों ने संगम नगर में दूध डेयरी में पथराव कर तोड़फोड़ की, और संचालक दोनों भाइयों को जान से मारने की धौंस देकर महिला से गाली गलौज की। सामान के रूपए मांगने पर अज्ञात गुंडों ने यह कारनामा किया है।
थाना एरोड्रम क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी के पास हथियारबंध बदमाशों ने पचलोरे मांगलिक भवन के पास संगम नगर स्थित किशन दूध डेयरी का संचालन किया दो भाई करते हैं। डेरी पर अज्ञात गुंडे आए, जो क्षेत्र में नशे का कारोबार किए जाना बताते हैं, मुफ्त में डेरी से खरीदी की, और जब रुपए मांगे, तो गली देकर चले गए। थोड़ी देर बाद साथ में और साथियों को लेकर आए। आते ही इन्होंने पथराव कर दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई, और गुंडों ने खूब उत्पात मचाया। डेरी में तोड़फोड़ की और दुकान संचालक दोनों भाइयों आशीष और विक्की साहू पर पथराव किया भाइयों पर हमला कर दिया, वे जैसे तैसे जान बचाकर भागे। दोनो भाई की मां को भी गाली गलौज कर धमकाया। घटना के बाद क्षेत्र में आसपास के दुकानदार घबराए हुए है और रहवासियों में डर बैठा है, जबकि पुलिस चौकी भी पास में है। गौरतलब रहे कि विगत दिनों ही नगरीय प्रशासन विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भागीरथपुरा में रहवासियों की शिकायत पर पुलिस को कहा था कि कही भी नशे का कारोबार नही हो, और ड्रग पेडलरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
