सोने का कमोड चोरी, 4 साल बाद केस दर्ज!

Gold commode stolen, case registered after 4 years!
Gold commode stolen, case registered after 4 years!

लंदन. ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर में चार वर्ष पहले ब्लेनहिम पैलेस से 18 कैरेट सोने से बना कमोड चोरी हो गया था। अब चार साल बाद चार लोगों पर चोरी का केस दर्ज हुआ है।

ब्नेहहिम पैलेस वही स्थान है, जहां ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टल चर्चिल का जन्म हुआ। 14 सितंबर, 2019 को ‘अमरीका’ नाम के इस कमोड को चोर ब्लेनहिम पैलेस से उखाड़कर ले गए थे।

Also Read – कमोड में भी छिपाकर रखे 10 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान!

इसकी कीमत तब 50 लाख पाउंड यानी करीब 50 करोड़ रुपए थी। इस कमोड को इटली के कलाकार मॉरिजियो कैटेलन ने बनाया था। उनकी कला प्रदर्शनी ‘विक्ट्री इज नॉट एन ऑप्शन’ में भी इसे ले जाया गया था।

इस गोल्डन टॉयलेट को 2016 में एक बार न्यूयॉर्क के गेगनहेम म्यूजियम में भी रखा गया था। कहते हैं, इसे पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को भी उधार दिया जा चुका है।

Source – patrika