ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स का प्रथम प्रदेश इकाई सम्मेलन संपन्न 

pravasii bhartiya diwas
pravasii bhartiya diwas

इंदौर ऑल इंडिया काउसिंल ऑफ मेयर्स के मध्यप्रदेश इकाई अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने बताया ऑल इंडिया काउसिंल ऑफ मेयर्स के मध्यप्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश के नगर निगम महापौर सदस्यो की वार्षिक बैठक ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस अवसर पर सम्मेलन में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मान. डॉ. मोहन यादव जी, माननीय नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा जी, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर जी ऑन लाईन जुडे।

उक्त सम्मेलन में ऑल इंडिया काउसिंल ऑफ मेयर्स के मध्यप्रदेश इकाई अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता तथा संगठन महामंत्री ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स उमाशंकर गुप्ता, प्रतिभा बागरी राज्यमंत्री नगरीय विकास एवं आवास विभाग, माधुरी पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स एवं महापौर बुरहानपुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारम्भ किया गया, इस एक दिवसीय सम्मेलन में शहरो के विकास से जुडे मुददो, बजट आवंटन, महापौर के अधिकारी बढाने संबंधित विषयो पर चर्चा हुई। pravasii bhartiya diwas

Also Read – गुंडे, बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की देर रात्रि कॉम्बिंग गश्त 

साथ ही समस्त महापौर व अतिथयों द्वारा बीसीसी के पीछे स्थित युरेशिया गार्डन व ग्लोबल गार्डन में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर भोपाल महापौर मालती राज, महापौर देवास गीता अग्रवाल, महापौर छिंदवाडा विक्रमसिंह अहाके, महापौर कटनी प्रीति सुरी, महापौर खंडवा अमृता यादव, महापौर ग्वालियर शोभा सिकरवार, महापौर रतलाम प्रहलाद पटेल, महापौर रीवा अजय मिश्रा, महापौर उज्जैन मुकेश टटवाल, महापौर सिंगरोली रानी अग्रवाल अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, विधायक रमेश मेन्दोला, मधु वर्मा, गोलु शुक्ला, अतुल कोठारी, भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवण चांवडा, पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, सभापति मुन्नालाल यादव, शोभा पेठणकर, दीपक जैन टीनु, पुर्व सभापति अजयसिंह नरूका, समस्त महापौर परिषद सदस्य, बडी संख्या में पार्षदगण व अन्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर मान. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी सम्मेलन मे वर्चुअल जुडे और उन्होने कहा कि प्रदेश की समस्त नगरीय निगमो के महापौर मिलकर प्रदेश के विकास के सहयोगी है, उन्होने कहा कि आप अपनी ताकत का पूर्ण उपयोग करते हुए, जनतंत्र की भावना को भी मजबूत करते हैं, विकास के मामले में सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं और यह ताकत तब बढ़ जाती है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और राज्य सरकार आपके अपने सहयोग से हम सब मिलकर के विकास के संकल्प को पुरा करते है।मान मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश की निगमो में विकास कार्य किय जा रहे है, आने वाले समय में नगरीय निकायो में विकास को लेकर परिवर्तन होगा, जो कि देश में मध्य प्रदेश की अलग पहचान बनाएगा। उन्होने कहा कि प्रदेश की समस्त नगरीय निकाय आत्मनिर्भर हो, आर्थिक दृष्टि से सक्षम बने, इसके लिये काम करना आवश्यक है, साथ ही नगर निगम इंदौर द्वारा किये जा रहे कार्यो के परिणाम स्वरूप अपने आप को सक्षम बनाने के किये मान. महापौर जी व निगम प्रशासन की टीम को बधाई दी तथा उन्होने कहा कि ऑल इंडिया काउसिंल ऑफ मेयर्स के मध्यप्रदेश इकाई की अगली बैठक भोपाल में आयोजित करने पर भी चर्चा की गई। pravasii bhartiya diwas

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहां की मैं माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन करूंगा कि आपको ज्यादा से ज्यादा अधिकार मिले इसके लिए प्रयास करूंगा कि आत्मनिर्भर नगर निगम के लिए हमें क्या करना चाहिए यह सब आप लोग बैठकर विचार करिए चिंता करिए, सिटी गर्वमेंट बनाने के लिये कार्य करे, साथ ही हमेशा आप अधिकारों की बात करते हैं और साथ में यह भी आपको तय करना पड़ेगा कि हमारी नगरीय निकाय किस प्रकार से आत्मनिर्भर बने, हम आर्थिक रूप से सक्षम बने इसके लिए हमें क्या-क्या करना होगा। उन्होने कहा कि मेयर मतलब शहर का पिता होता है और इसलिए सारी जनता की सेवा करने का हमें अवसर मिला है और इसलिए अवसर का हम लाभ उठाएं मुझे बहुत प्रसन्नता है कि हमारे इंदौर के नगर निगम बहुत सारे विषयों में देश में नवाचार कर रहा है, और इसलिए आप सब लोगों को इंदौर के काम भी देखना चाहिए, इंदौर किस प्रकार से अग्रणी है हम जन भागीदारी से लोगों की सेवा करते है, इंदौर जन भागीदारी से यहां पर बहुत काम करते हैं, आप सभी भी अपने शहर में जनभागीदारी से काम करे।ऑल इंडिया काउसिंल ऑफ मेयर्स के मध्यप्रदेश इकाई अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मध्य प्रदेश इकाई की पहली बैठक इंदौर में हो रही है, जिसमें 16 नगरीय निकाय के 13 महापौर इसमें सम्मिलित हुए है, इस अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व नगरीय विकास एवं आवास मंत्री द्वारा समस्त महापौरो से वर्चुअल संवाद किया गया, उन्होने कहा कि आज ऑल इंडिया काउसिंल ऑफ मेयर्स के मध्यप्रदेश इकाई की बैठक में अर्बन गर्वमेंट के 73 वें व 74 वें संविधान संशोधन के पश्चात नगरीय निकार्यो के अधिकारी के साथ ही अर्बन प्लानिंग, अर्बन डेव्हलमेंट, अर्बन गर्वमेंट में किन महत्वपूर्ण नियमो की आवश्यकता है, वित्तीय अधिकार में किस प्रकार से नगरीय निकायो को सशक्त करना है इस पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही एक दिवसीय ऑल इंडिया काउसिंल ऑफ मेयर्स के मध्यप्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश के नगर निगम महापौर सदस्यो राउड टेबल बैठक पश्चात ट्रेचिंग ग्राउड देवगुराडिया, 56 दुकान व विश्राम बाग का भ्रमण किया गया। इसके अलावा नगरीय विकास मंत्री संगठन महामंत्री ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स उमाशंकर गुप्ता आदि ने अपने विचार रखें।