MP के इस शहर में गधे हो रहे चोरी…!

बुरहानपुर मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में गधे चोरी का मामला जनसुनवाई में पहुंचने हड़कंप मच गया। शहर से पिछले एक सप्ताह में 25 से ज्यादा गधे चोरी हो चुके हैं। इसके बाद पशुपालकों ने इसकी शिकायत पुलिस को की, लेकिन ना ही एफआईआर दर्ज हुई। और न ही गधों को ढूंढने कोई प्रयास हुआ। इससे नाराज पशुपालक शिकायत लेकर एसपी की जनसुनवाई में पहुंच गए।
Also Read – मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 881 हितग्राहियों के खातों में 28 करोड़ 35 लाख रूपए किए अंतरित
पशुपालकों ने बताया कि चोरी गए गधों की कीमत 10 लाख रुपए से ज्यादा है। उन्हीं की वजह से तमाम परिवारों की रोजी-रोटी चलती थी। जनसुनवाई में पहुंचे पशुपालक ने बताया कि गधों से काम लेने के बाद रात को 12 बजे उन्हें छोड़ दिया जाता है और सुबह वापस लाकर बांध देते हैं। लेकिन पिछले सप्ताह तीन से चार दिन में एक-एक कर 25 से ज्यादा गधे शहर से चोरी हो गए। पुलिस ने जांच करने की बात कहकर आवेदन रख लिया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की। Donkeys are being stolen
पशुपालक ने बताया, सभी पशुपालक गधों की पीठ पर रेत ढोने का काम करते हैं। इससे ईट भट्टों पर ईंटें बनाई जाती हैं। गधों से ही उनकी रोजीरोटी चलती है। गंधों की चोरी से पशु पालक परेशान हैं। उनका कामकाज पूरी तरह बंद है। एक गधे की कीमत 30 से 40 हजार रुपए तक होती है। कुछ माह पहले भी इसी तरह शहर से गधे चोरी हो गए थे, तब भी शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई। पशुपालकों ने गधे चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
source – ems
