दुष्कर्म के आरोपों को डोनाल्ड ट्रंप ने नकारा

Donald Trump News
Donald Trump News

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों लेखिका ई. जीन कैरोल द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। बुधवार को ट्रंप ने मैनहेट्टन फेडेरल ज्यूरी के सामने दर्ज कराए वीडियो बयान में दुष्कर्म के आरोपों से इंकार किया।
ट्रंप ने मांग की है कि वह ट्रायल के दौरान व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हो सकते। आरोप है कि ट्रंप ने दशकों पहले न्यूयॉर्क में बर्गडॉर्फ गुडमैन डिपार्टमेंट स्टोर में लेखिका के साथ दुष्कर्म किया था। अब अपने वीडियो बयान में ट्रंप ने कहा कि यह घटिया और हास्यास्पद कहानी है और यह बनाई गई है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

Also Read – मेरे खिलाफ तीसरी बार रची जा रही साजिश- इमरान

ट्रंप के खिलाफ चल रहे इस ट्रायल को छह दिन हो गए हैं और यह अगले हफ्ते तक चल सकता है। उल्लेखनीय है लेखिका कैरोल ने अक्तूबर 2022 में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा किया था। Donald Trump News

कि 90 के दशक में ट्रंप ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। वहीं ट्रंप ने इसे बनाई गई कहानी करार दिया था और दुष्कर्म के आरोपों से इंकार किया था।