धीरेंद्र शास्त्री की मुश्किलें बढ़ेगी

छिंदवाड़ा। बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। महिलाओं को लेकर दिए गए उनके एक बयान पर महिला संगठनों ने आपत्ति जताई है। दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में अपनी कथा के दौरान महिलाओं के सिंदूर और मंगलसूत्र का जिक्र करते हुए उनकी तुलना खाली प्लॉट से की थी।