पार्षद मुलापर्थी राम राजू ने सदन की बैठक में, स्वयं को चप्पल मारी

Councilor Mulaparthi Ram Raju slapped himself in the House meeting
Councilor Mulaparthi Ram Raju slapped himself in the House meeting

अनाकापल्ली  आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली की नर्सीपटनम नगर पालिका के पार्षद मुलापर्थी राम राजू ने सदन की बैठक में, स्वयं को चप्पल मारी। अपने मतदाताओं को किए गए वायदे पूरे नहीं किए से वह नाराज था।

सदन में भी उसकी बात नहीं सुनी जा रही थी इससे नाराज होकर,खुद को चप्पल मारी। पार्षद ऑटो चलाकर अपने घर और परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करता है। मतदाताओं को उसने भरोसा दिलाया था, कि वह नगर परिषद से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान करवाएगा। पिछले कई महीनों से लगातार प्रयास कर रहा है। लेकिन वह अपने मतदाताओं के वायदे में खरा नहीं उतर पा रहा है। अधिकारी और परिषद उसकी बात नहीं सुन रहे हैं।जिससे नाराज होकर सदन के अंदर अपनी व्यथा को बताते हुए उसने स्वयं को चप्पल मार कर रोष जताया।

 

Source – EMS