पावन पधरावनी एवं लोकार्पण समारोह संपन्न


आचार्य श्री 1008 जगतगुरू स्वामीजी श्री रामदयालजी महाराज श्री का चातुर्मास समापन के अवसर पर कल सभी रामस्नेही भक्तजनों के साथ आचार्य श्री की पावन पधरावनी रामद्वारा छत्रीबाग से नर्सिग मंदिर पोरवाल परिसर तक सम्पन्न हुई । इस अवसर पर पोरवाल परिसर नर्सिग मंदिर में लग रहे बिजली सौलर पैनल एवं पेयजल R.O वाटर प्लांट का लोकार्पण आचार्य श्री के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ,एव सभी पुण्यार्थी सेवाभावी परिवारों का अभिनंदन आचार्य श्री द्वारा किया गया एव सभी भक्तजनो ने आचार्यश्री के आशीर्वचनों का लाभ लिया । जिसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा सभी पूण्यार्थी परिवारों का आभार व्यक्त करती है आपकी इस सेवा प्रकल्प को नमन करती है आपकी इन सेवाओं का लाभ आने वाले कई वर्षों तक समाजजन लेंगे । पंचायती सभा पर आपका ये अटूट विश्वास हमे प्रेरणा एव संबल प्रदान करता है आप सभी का धन्यवाद आभार🙏🏻🙏🏻

जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा इंदौर