आजीविका समूह की 400 बहनों से किया “स्वच्छता संवाद”

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि हमें आजीविका समूह के माध्यम से एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रशंसा की। उन्होंने उत्पादों को मार्केट लिंकेज कराकर, आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया।

Also Read – जनजाति संस्कृति एवं कला को संरक्षित रखने कलाकारों का योगदान महत्वपूर्ण:राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा लाडली बहना योजना के तहत जहां महिलाओं को लाभ प्रदान कराया जा रहा है वही केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिये आर्थिक विकास के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है।

उन्होंने जिले में आजीविका समूह द्वारा बनाये जाने वाले उत्पादों, साबुन, फिनायल, झाड़ू, मच्छरदानी आदि के स्टॉल का अवलोकन कराया गया। उन्होंने समूहों द्वारा उत्पादित श्री अन्न, कोदो, कुटकी एवं अन्य उत्पादों से बनी हुई सामग्री, मसाले, हैंडलूम उत्पाद, मधुबनी पेंटिंग तथा अन्य जनरल गुड्स के स्टॉल्स का अवलोकन किया। समूह की बहनों द्वारा दोनों मंत्री को उत्पाद भी भेंट किए गए।

source – mpinfo