Chhoti Diwali or Narak Chaturdashi is also called Roop Chaudas.
छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी को रुप चौदस भी कहा जाता है और यह आज शनिवार 11 नवंबर को मनाई जा रही है।शुभ मुहूर्त के अनुसार नरक चतुर्दशी 11 और 12 नवंबर को मनाई जाएगी।जानते हैं इससे जुड़ी कुछ खास जानकारी।
इस वर्ष मुहूर्त के अनुसार 11 और 12 नवंबर दो दिन नरक चतुर्दशी मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यता अनुसार छोटी दिवाली कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है।
इसके अनुसार वर्ष 2023 में तिथि 11 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से छोटी दिवाली शुरू हो रही है और समाप्त अगले दिन 12 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 44 मिनट पर होगी। नरक चतुर्दशी के लिए प्रदोष काल 11 नवंबर को मिल रहा है, अत: छोटी दिवाली 11 नवंबर को मनाई जा रही है।
नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली का पर्व दीपोत्सव के दूसरे दिन यानी धनतेरस के अगले दिन मनाया जाता है।इस दिन लोग अपने घर की सफाई करते हैं और दीप जलाकर खुशियों का इजहार करते हैं। मान्यता है कि इस दिन घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
यहां आपको बतला दें कि नरक चतुर्दशी को मनाने के पीछे की अपनी एक अलग कथा है, जिसके अनुसार नरक चतुर्दशी खासतौर पर मनाई जाती है।असल में प्रतिवर्ष कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी मनाते हैं।
मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था। तब नरकासुर के बंदी गृह में कैद 16 हजार से ज्यादा महिलाओं को श्रीकृष्ण ने आजाद कराया था। तभी से छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के तौर पर मनाने की परंपरा है।
Comments are closed.