200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी बोलेरो, 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

nainital accident

नैनीताल जिले में बेतालघाट ब्लॉक के ऊंचाकोट के मल्लागांव मे देर रात करीब 10 नेपाल मूल के लोगों को टनकपुर को ले जा रहा एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वहीं सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

Bolero fell into a 200 meter deep gorge, 7 people died on the spot
Bolero fell into a 200 meter deep gorge, 7 people died on the spot

हालांकि अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी समस्या का सामना करना पड़ा। लेकिन जैसे-तैसे सभी शवों व घायलों को बाहर निकाला गया। 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में हुई। पुलिस द्वारा पूरे घटना क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। nainital accident मृतकों की पहचान 50 वर्षीय विश राम चौधरी, 45 वर्षीय धीरज, 40 वर्षीय अनंत राम चौधरी, 38 वर्षीय विनोद चौधरी, 55 वर्षीय उदय राम चौधरी, 45 वर्षीय तिलक चौधरी और 60 वर्षीय गोपाल के रूप में हुई है। वहीं शांति चौधरी और छोटू चौधरी घायल हैं।जानकारी के अनुसार बेतालघाट के थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि देर रात ऊंचाकोट के मल्लागांव से टनकपुर तरफ 10 नेपाल मूल के लोगों को राजेन्द्र कुमार अपनी बोलेरो में ले जा रहा था। इस दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर बेतालघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसमें चालक समेत 8 लोगों को मौत की पुष्टि हो गयी है। वही अभी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।सभी मृतक नेपाल मूल के निवासी जल जीवन मिशन के तहत ऊंचाकोट को आये हुए थे, जिसमें आज सभी लोग कार्य समाप्ति के बाद घर वापसी जा रहे थे। वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।

source – ems

Comments are closed.