Big News: अब बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेगा कफ सिरप!

केन्द्र ने विगत दिनों कई बच्चों की मौत के बाद आदेश जारी किया

Now cough syrup will not be available without a doctor's prescription!
Now cough syrup will not be available without a doctor’s prescription!

नई दिल्ली। पिछले दिनों छिंदवाड़ा और अन्य स्थानों पर कफ सिरप से बच्चों की मौत हो गई थी। अमानक कफ सिरफ पर लगाम लगाने के लिए अब केन्द्र सरकार ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार अब कफ सिरप भी खरीदना होगा तो उसके लिए मेडिकल पर डाक्टर की पर्ची दिखाना अनिवार्य होगी।

सिरप से कई बच्चों की मौतों और दुष्प्रभावों को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसकी मनमानी बिक्री पर लगाम लगाने के लिए कड़ा कदम उठाया है। अब अधिकांश कफ सिरप डॉक्टर की पर्ची के बिना मेिडकल दुकानों पर नहीं बेचे जा सकेंगे। उन्हें हर प्रिस्क्रिप्शन का रिकॉर्ड रखना होगा। cough syrup

साथ ही, कफ सिरप व गुणवत्ता जांच के कड़े नियमों का पालन करना होगा। सरकार की शीर्ष नियामक औषध परामर्श समिति ने कफ सिरप को उस शेड्यूल से हटाने की मंजूरी दे दी है, जिसके प्रावधान कफ सिरप को लाइसेंसिंग व खास निगरानी नियमों से छूट देते थे। यानी इसे खरीदने के लिए डॉक्टर की सलाह और पर्चा अनिवार्य होगा। समिति के एक सदस्य ने कहा कि प्रस्ताव इसलिए लाया गया, क्योंकि तीन वर्षों में भारत से निर्यात कई कफ सिरपों में डाई-एथिलीन ग्लाइकोल (डीईजी) और ईथिलीन ग्लाइकोल (ईजी) जैसे घातक रसायन पाए गए।

Source – Agency