Big News: पत्रकारगणों के समूह बीमा योजना की अंतिम तिथि 27 सितम्बर तक बढ़ी
पिछले वर्ष (2024-25) के समान ही प्रीमियम लिया जाएगा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समाज को दिशा देने वाले पत्रकारगणों के सुख-दुख में राज्य सरकार सदैव उनके साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि जनसम्पर्क विभाग द्वारा संचालित संचार प्रतिनिधियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में वित्त वर्ष 2025-26 हेतु भी पत्रकारों से पिछले वर्ष (2024-25) के समान ही प्रीमियम लिया जाएगा।
डॉ. यादव ने कहा कि पिछले वर्ष से बढ़े हुए प्रीमियम की अतिरिक्त राशि सरकार स्वयं वहन करेगी। इस व्यवस्था से राज्य सरकार पर लगभग 4.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आएगा। patrakar bima yojna mp
पत्रकारों के हित में मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि समूह बीमा योजना में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 27 सितम्बर कर दी गई है, जबकि पूर्व में यह 22 सितम्बर निर्धारित थी।
