Big News: गौतम अदाणी एलीट क्लब में फिर शामिल

Gautam Adani joins elite club again

Gautam Adani joins elite club again
Gautam Adani joins elite club again

अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी हिंडनबर्ग रिपोर्ट के एक साल बाद 100 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति वाले लोगों के एलीट क्लब में फिर शामिल हो गए हैं। गौतम अदाणी की टोटल नेटवर्थ बुधवार को 2.7 बिलियन डॉलर बढ़कर 100.7 बिलियन डॉलर हो गई। अदाणी की यह संपत्ति हिंडनबर्ग रिसर्च की तरफ से ग्रुप पर बाजार में हेरफेर और धोखाधड़ी का आरोप लगाने के बाद से सबसे ज्यादा है। Gautam Adani joins elite club again

बता दें कि साल 2023 की शुरुआत में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर बाजार में हेराफेरी और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। हालांकि, इन आरोपों को अदाणी ग्रुप ने पूरी तरह से खारिज किया था लेकिन इसके बाद भी अदाणी समूह के शेयर बुरी तरह फिसल गए थे जिससे अदाणी की संपत्ति भी घट गई थी।

अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में पिछले हफ्ते जारी तिमाही नतीजों के बाद बुधवार को आठवें दिन तेजी आई। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गौतम अदाणी अब दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं और अपने हमवतन मुकेश अंबानी से सिर्फ एक स्थान पीछे हैं।  business news

इस महीने की शुरुआत में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की टोटल नेटवर्थ रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई, वहीं गौतम अदाणी की संपत्ति अभी भी 2022 के टॉप लेवल से करीब 50 अरब डॉलर नीचे है। बात दें कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अदाणी की टोटल नेटवर्थ में 80 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई थी और यह 37.7 अरब डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गई थी।

source – ems