Big News: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग

श्रीहरिकोटा। चंद्रयान-3 के लिए पूरा देश उत्साह से लबरेज है। 140 करोड़ भारतीयों समेत पूरी दुनिया की निगाहें मून मिशन पर टिकी थीं। आज शाम 6.04 बजे लैंडर विक्रम चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इस मिशन पर 600 करोड़ रुपए का खर्च आया है।
इसरो 5.20 बजे इस घटनाक्रम का सीधा प्रसारण किया। Chandrayaan 3 Landing Live
14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन के सफल लांच के बाद से ही पूरी दुनिया की नजर चांद पर उसकी लैंडिंग पर टिकी हुई थी। इस मिशन को सफल बनाने के लिए कई वैज्ञानिक की दिन-रात की कड़ी मेहनत लगी है, लेकिन अब चंद्रयान-3 इतिहास रचने के बेहद करीब है। इसरो के द्वारा दी जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त की शाम लगभग 6.04 बजे यह चांद की सतह पर लैंड की। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए महाकाल मंदिर में विशेष भस्मारती की गई।
Also Read – Lucky Numbers: किस्मत बदल सकता है अंक 7
