Big Breaking News: दिल्ली में बाढ़ का खतरा, श्मशान भी डूबा, जारी है बारिश का कहर

यमुना का विकराल रूप, 3 मंजिला मकान भी डूबे, खोले गए ओखला बैराज के सभी गेट

Big Breaking News: Flood threat in Delhi, crematorium also submerged, rain continues to wreak havoc
Big Breaking News: Flood threat in Delhi, crematorium also submerged, rain continues to wreak havoc

नई दिल्ली। हिमाचल की व्यास नदी उफान मारती नजर आ रही है। बरसात तेज हुई तो हालात एक बार फिर खराब हो सकते हैं. 2 दिन पहले तक व्यास के पानी का स्तर 30 मीटर ऊपर आ गया था। आसपास के घरों की 2 से 3 मंजिल पानी मे समा गई थी. फिलहाल यहां कल से बारिश रुकी हुई है। मनाली का रास्ता खोला गया है। हालांकि मेन हाईवे अभी भी बंद है.

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आज सुबह 8 बजे, ओल्ड रेलवे ब्रिज पर नदी का जल स्तर 207.25 मीटर दर्ज किया गया, जो उच्चतम बाढ़ स्तर 207.49 मीटर के करीब है. नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

देहरादून के विकासनगर में यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने पर 7 लोग टापू पर फंस गए थे. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने ऊफनती हुई नदी के बीच सभी का रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया. ये सभी लोग मजदूरी करते थे। पंजाब और हरियाणा में तीन दिन तक कहर बरपाने के बाद बारिश भले ही थम गई, लेकिन कई इलाके अब भी जलमग्न हैं।

बारिश संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है, जबकि हरियाणा में सात लोगों की जान चली गई। दोनों राज्यों की सरकारों ने प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं. साथ ही बचाव अभियान जारी है। बारिश और भूस्खलन के चलते रोड बंद होने से हिमाचल प्रदेश के मनाली में कई पर्यटक फंसे हुए हैं।