श्री अनंत नारायण मंदिर उज्जैन के नव निर्माण का भूमि पूजन विधि विधान पूर्वक संपन्न

उज्जैन श्री जांगड़ा पोरवाल समाज उज्जैन के बुधवारीय स्थित श्री अनंत नारायण मंदिर के नवनिर्माण का भूमि पूजन आज विधि विधान से संपन्न हुआ
यह जानकारी देते हुए अनंत नारायण मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता कुलदीप धारिया ने बताया कि आज प्रातः शुभ मुहूर्त में मंदिर के नवनिर्माण का पूजन विधि विधान से विद्वान पंडितो द्वारा संपन्न कराया गया भूमि पूजन की प्रक्रिया ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महेश चौधरी द्वारा एस सपत्निक संपन्न की गई इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ समस्त दृष्टि बंधु एवं पोरवाल समाज के प्रबुद्ध जन एवम मातृ शक्तियां उपस्थित थी भूमि भजन के अवसर पर ही विभिन्न समाज बंधुओ द्वारा मंदिर निर्माण हेतु स्वेच्छा से लगभग 5 लाख रुपए के सहयोग की घोषणा की गई जिन समाज बंधुओ द्वारा सहयोग की घोषणा की गई उन में प्रमुख रूप से
एडवोकेट महेश जी चौधरी
201000/-
गोविंद रामगोपाल जी घाटिया
151000/-
मदनलाल श्रीनिवास जी गुप्ता (घाटिया)
51000/-
जगदीशचंद्र जी धनोतिया जी
51000/-
राजमल जी रत्नावत
21101/-
कमल जी पोरवाल
11111/-
राजेंद्र जी घाटिया
5100/-
आदि द्वारा किए गए इस महत्वपूर्ण सहयोग से मंदिर निर्माण में तुरंत ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया
इस अवसर पर प्रमुकरूप से सर्वश्री द्वारकाधीश चौधरी, राजमल रत्नावत, मदनलालजी गुप्ता, लक्ष्मण पोरवाल, जगदीश धनोतिया, डॉक्टर एस एन गुप्ता, सुरेश फरक्या, सुनील गुप्ता, नीरज गुप्ता,कमल पोरवाल, राजेंद्र घाटिया, कृष्णचंद्र पोरवाल आदि उपस्थित थे
अंत में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार पोरवाल द्वारा सभी समजबंधुओ का आभार व्यक्त किया गया
