भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 में मेजबान न्यूजीलैंड को 6 विेकेट से हरा दिया

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के आतिशी शतक (113) रन और वैभव सूर्यवंशी (45) रन की धमाके दार पारी से भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 में मेजबान न्यूजीलैंड को 6 विेकेट से हरा दिया। इसी के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-0 की अजेय बढ़त के साथ ही अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम ने पहले और दूसरे दोनो ही टी20 चार-चार विकेट से जीते थे। वहीं तीसरे टी20 में भारतीय टीम ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए मेजबान टीम को कोई मौका नहीं दिया। इस मैच में भारतीय टीम ने जीत के लिए मिले 199 रनों के लक्ष्य को 13.2 ओवर में ही केवल चार विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिया। आज भारतीय टीम ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। कीवी खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन
इसे बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की। । अभिषेक ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ टी-20 पारी खेलते हुए केवल 35 गेंदों पर ही शतक लगा दिया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक था। वहीं युवा वैभव ने दूसरे टी20 के खराब प्रदर्शन से उबरते हुए केवल 19 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेलकर अपने आलोचकों को करार जवाब दिया है। कीवी गेंदबाज अभिषेक और वैभव के सामने बेबस दिखे। इस मैच में भारतीय टीम ने दो बड़े विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। टीम इंडिया ने महज 5 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए, जो टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाये सबसे तेज 100 रन हैं। इसके अलावा, टीम इंडिया ने पावरप्ले में भी इतिहास रच दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआती 6 ओवरों में बिना कोई विकेट खोय 118 रन बना दिए। वहीं न्यूजीलैंड के गेंदबाज पूरी तरह से असफल रहे।

source – ems