शिवा हत्या कांड, मॉडल श्रद्धा के प्रेम प्रसंगों से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे

Shiva murder case
Shiva murder case

लखनऊ कैफे कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे के शुरुआती जीवन और प्रेम संबंधों को लेकर कई चौंकाने वाले दावे सामने आ रहे हैं। रायबरेली से जुड़े उसके एक पुराने दोस्त के मुताबिक, वर्ष 2009-10 के दौरान श्रद्धा के प्रेम प्रसंगों के चलते तीन युवकों ने कथित तौर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, यह भी खुलासा हुआ है कि श्रद्धा अपने एक प्रेमी के साथ मुंबई गई थी, लेकिन महज 25 दिन बाद उसे बिना बताए ही वहां से लौटकर रायबरेली आ गई थी।
नाम न छापने की शर्त पर एक पुराने दोस्त ने जानकारी दी है कि रायबरेली के बस्तेपुर रामजीपुरम मोहल्ले की रहने वाली श्रद्धा नौवीं कक्षा से ही अपने प्रेम संबंधों को लेकर चर्चा में थी। उसके मुताबिक, श्रद्धा की तीन-चार युवकों से दोस्ती थी, और कभी नजदीकी बढ़ने तो कभी दूरी बनने के कारण उनके बीच विवाद की स्थिति बन जाती थी। इसी दौरान तीन युवकों ने कथित तौर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। हालांकि, परिजनों की सतर्कता से उनकी जान बच गई थी। इन दावों की पुष्टि के लिए अभी तक कोई स्वतंत्र साक्ष्य सामने नहीं आया है। दोस्त के अनुसार, 11वीं की पढ़ाई के दौरान श्रद्धा अपने प्रेमी संग मॉडलिंग में करियर बनाने का सपना लेकर मुंबई चली गई थी। दोस्त का दावा है कि 25 दिन बाद वह अपने प्रेमी को बिना बताए ही रायबरेली वापस लौट आई थी। हालांकि, इस घटनाक्रम की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। Shiva murder case
श्रद्धा ने फिल्मों में काम करने और मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए काफी कोशिशें कीं। उसके मुंबई, हैदराबाद और लखनऊ में रहने की चर्चाएं भी सामने आई हैं। पुराने परिचितों के बीच उसके प्रेम संबंधों और निजी जिंदगी को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। प्रेम संबंधों के जरिए लोगों से रुपये लेने और आर्थिक धोखाधड़ी के आरोपों की भी चर्चाएं हैं। इस बीच, पुलिस टीमें श्रद्धा के बैंक खातों की भी जानकारी जुटा रही हैं। पुलिस ने श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि के बैंक खातों के ब्योरे के लिए कई बैंकों से संपर्क साधा है। श्रद्धा का एसबीआई का एक बैंक खाता, जिसमें छह लाख रुपये थे, पुलिस ने पहले ही फ्रीज करा दिया था। वहीं, सहारनपुर पुलिस ने साइबर ठगी के एक अन्य मामले में उसका एक और खाता फ्रीज किया है। पुलिस अन्य खातों का भी गहनता से परीक्षण कर रही है।

Source – EMS