सोमवार व्रत से लाभ

शिवकृपा की प्राप्ति
आदिदेव महादेव सभी देवों में आधार स्वरूप है जिस प्रकार पूरा भवन मकान की नींव पर टिका होता है उसी प्रकार जातक की भक्ति भी शिव पर टिकी होती है शिवकृपा के पश्चात ही जातक को अन्य देवताओं की कृपा प्राप्त होती है, भगवान शिव मृत्युलोक के स्वामी होते है जिस व्यक्ति ने मृत्युलोक अर्थात जहां मृत्यु होती है में जन्म लिया है उसे मुक्ति भगवान शंकर से ही प्राप्त होती है इस लोक में जन्म लेने वाला कोई भी प्राणी रोग ऋण व्याधि से त्रस्त होता है इन सभी संकटों से छुटकारा केवल शिवकृपा से ही संभव है। चंद्र ग्रह भगवान शिव के मस्तक में मुकुट स्वरूप है इसलिये सोमवार व्रत करने वाले जातक को शिवकृपा से सुख शांति और समस्त भय से छुटकारा मिलता है।
सुख सम्पत्ति का लाभ
चंद्रमा मन का कारक ग्रह होता है। कालपुरुष का सुख चतुर्थ भाव से देखा जाता है। इस भाव का स्वामी चंद्र ग्रह होता है। सोमवार व्रत करने से चंद्र ग्रह प्रसन्न होते है फलस्वरूप मानसिक तथा भौतिक सुख की प्राप्ति होती है सुख सम्पत्ति का लाभ भी प्राप्त होता है। Benefits of fasting on Monday
पितर दोष से छुटकारा
राहु तथा बुध ग्रह पितृदोष के कारक होते है। राहु ग्रह भगवान शिव की पूजा के शांत होता है। यह ग्रह पितृदोष का महान कारक होता है, जन्मांक में पितृ दोष होने से जातक को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सोमार का व्रत करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर जातक को पितृदोष से मुक्त करते है।
Article post by – Raiv