Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

Asia Cup 2023: India-Pakistan great match
Asia Cup 2023: India-Pakistan great match

Asia Cup 2023 एशिया कप इस बार 50 ओवरों के प्रारूप में हो रहा है जिससे इसमें खेल रही टीमों को एकदिवसीय विश्वकप के लिए अपनी तैयारियों को आंकने का भी अवसर मिल जाएगा। आयोजकों और क्रिकेटप्रेमियों के लिये भारत और पाक के मुकाबले का विशेष आकर्षण रहता है। इस मैच से जहां आयोजकों को भारी राजस्व मिलता है, वहीं प्रशंसकों को रोमांचक खेल भी देखने को मिलता है। इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी अपनी टीमों के चहेते बन जाते हैं। 

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को भारत और पाकिस्तान का अहम मुकाबला होगा। इस मैच पर दुनिया भर के प्रशंसकों की नजरें लगी रहेंगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजों और पाक गेंदबाजों के बीच सभी को कड़े संघर्ष की उम्मीद है। भारतीय टीम अपनी मजबूत बल्लेबाजी जबकि पाक टीम अपनी आक्रामक गेंदबाजी के लिए जानी जाती है। आगामी विश्वकप को देखते हुए ये मुकाबला और भी अहम हो जाता है क्योंकि इससे दोनो ही टीमों को अपनी तैयारियों का पता चल जाएगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली का सामना पाक के शाइन आफरीदी और हारिस रऊफ जैसे तेज गेंदबाजों से होगा। ऐसे में यहां की उछाल भरी पिच पर भारतीय बल्लेबाजों के कौशल की असली परीक्षा हो होगी।

Also Read – पुणे में नई फैक्ट्री के साथ एटलस कोप्को, भारत में अपने विनिर्माण का विस्तार कर रहा है

दूसरी ओर पाक टीम भी अपने मध्यक्रम के कमजोर होने से परेशान है। उसके पास एकदिवसीय में इस क्रम के लिए अनुभवी खिलाड़ियों की कमी है। विश्व कप 2019 के बाद से पाकिस्तान ने केवल 29 एकदिवसीय खेले है जबकि भारत ने 57 मैच खेले हैं। पाकिस्तान ने 29 में से 12 मैच इसी साल खेले। उसके शीर्ष तीन बल्लेबाजों बाबर आजम, फखर जमां रन और इमामुल हक का बल्ला ही जमकर चला है। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी एकदिवसीय प्रारुप में अधिक रन नहीं बना पाये हैं जबकि टी20 में उनके नाम काफी रन हैं।

Asia Cup 2023: India-Pakistan great match

इस मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी कप्तान रोहित के अलावा विराट कोहली और शुभमन गिल पर आधारित रहेगी जबकि गेंदबाजी की कमान वापसी कर रहे जसपीत बुमराह के पास रहेगी। भारतीय प्रशंसक उम्मीद करेंगे कि इस मैच में विराट, रोहित और शुभमन गिल पाक गेंदबाजों रऊफ, शाहीन और नसीम शाह पर जमकर रन बनाये। वहीं पाक प्रशंसक चाहेंगे कि शाहीन और रऊफ जैसे गेंदबाज तूफानी गेंदबाजी करें। दोनों टीमों अपने मध्यक्रम को लेकर अभी भी संशय में हैं।

India-Pakistan great match

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल इस मैच में नहीं खेलेंगे, ऐसे में उनकी जगह ईशान किशन को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जगह मिलना तय है। माना जा रहा है कि ईशान मध्यम्र में खेलेंगे क्योंकि प्रबंधन शीर्ष क्रम में शायद ही बदलाव करे। ईशान को राहुल की जगह चौथे या पांचवे नंबर पर उतारा जा सकता है।

दोनो की संभावित अंतिम ग्यारह :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, रविन्द्र जड़ेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोम्मद शमी
पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमामुल हक, आगा सलमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शाइन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह ।

Source – EMS

Comments are closed.