चंद्रयान की सफलता पर इंदौर के कलाकारों ने बनाया गीत

चाँद को राखी बांध चुके गीत को मिले 4 लाख से अधिक विवर्स्

latest song sung in indore

इंदौर। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक गीत बहुत अधिक चर्चा में बना हुआ है जबकि इसको वायरल हुए बमुश्किल सप्ताह भर भी नही हुआ है। इस सुपरहिट गीत को बनाया शहर के युवा कलाकारों सतनाम ,पीहू और सुशांत त्रिवेदी ने। तीनों कलाकारों ने इस गीत को चंद्रयान की सफलता पर रातों रात रचा। इसे कंपोज किया शहर के जाने माने संगीतकार सुशांत त्रिवेदी ने।
खास बात यह है कि दोनों कलाकारों ने पूरी रात जागकर पहले लिरिक्स लिखा और फिर उसे स्टूडियो मे बैठकर रात को ही कंपोज किया। जहा गीत के बोल सुंदर है वही इसका संगीत भी कर्णप्रिय है। इसके बोल हैं मन में एक उडान थी, होंसलो में जान थी, मेहनत करके इसरो ने चाँद की राखी बांधी,,,,,,,।
यह जानकारी देते हुए शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि इस बेहतरीन वीडिओ को आन लाइन पोस्ट करने के बाद अभी तक 4 लाख से अधिक वियुज आ चुके है। इसको 400 से बार शेयर भी किया जा चुका है। पूरे गीत में दिखाया गया है कि कैसे हमारे वैज्ञानिकों ने चंद्र यान को चन्द्रमा की सतह पर पहुचाया और इस सफलता को प्रधान मंत्री ने कैसे सेलिब्रेट कर बधाई दी। गीत मे चंद्र यान की उडान के साथ तिरंगा को लहराते हुए दिखाया गया है।