ऐप्पल वॉच ने बचाई बीजेपी नेता की जान

तुरंत पहुंचे अस्पताल, सर्जरी के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ

Apple Watch saved the life of a BJP leader. Reached hospital immediately, now completely healthy after surgery
Apple Watch saved the life of a BJP leader. Reached hospital immediately, now completely healthy after surgery

हैदराबाद। तेलंगाना के बीजेपी नेता को दिल का दौरा पड़ने से पहले ही ऐप्पल वॉच ने अलर्ट कर दिया। ऐप्पल वॉच के अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए बीजेपी नेता प्रताप रामकृष्ण जांच के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां उनके दिल में दो ब्लॉकेज पाए गए। इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरु कर दिया और अब वह स्वस्थ हैं।

डॉक्टर्स ने कहा कि अगर वह समय से अस्पताल न पहुंचते तो स्थिति गंभीर हो सकती थीं। उन्होंने जान बचने के बाद ऐप्पल वॉच को धन्यवाद दिया और कहा कि वह अब इसे हमेशा हाथ में पहनकर ही रखेंगे। बीजेपी नेता प्रताप रामकृष्ण अपनी दिनचर्या और स्वास्थ्य पर नज़र रखने के लिए स्मार्टवॉच का इस्तेमाल करते हैं। ऐप्पल वॉच सामान्य स्मार्टवॉच की तुलना में महंगी है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने वाले बहुत कम लोग हैं। Apple Watch saved the life 

Also Read – उप राष्ट्रपति भवन में डिंडोरी की औषधीय का हर्बल पार्क स्थापित होगा

तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले के बीजेपी नेता रामकृष्ण 62 साल के हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब लग रही थी। हल्के काम करने या कम दूरी पैदल चलने के बाद भी अक्सर थकान महसूस होने लगती थी।

उन्हें सीने में दर्द हो रहा था, लेकिन उन्होंने सोचा कि वह गैस से पीड़ित हैं। बीते सोमवार को वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले और व्यायाम किया। उन्हें अचानक सीने में दर्द का हुआ। उन्होंने जो स्मार्टवॉच पहनी थी, उसने तुरंत एक वॉर्निंग मेसेज भेजा।

अपनी स्मार्टवॉच से संदेश देखकर रामकृष्ण वारंगल के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद, वहां के डॉक्टरों ने पाया कि हृदय में उनकी दो ब्लॉकेज में खून के थक्के जमे थे।

हार्ट में ब्लॉकेज देखने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हैदराबाद में इलाज कराने का सुझाव दिया। परीक्षण के परिणामों से हैरान रामकृष्ण हैदराबाद गए और उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहीं बीजेपी नेता की सर्जरी हुई। अब वह पूरी तरह स्वस्थ्य हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। Apple Watch saved the life 

source – ems

Comments are closed.