एक साथ चंद्र ग्रहण और होली के अद्भुत संयोग
इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातक पर भी देखने को मिलेगा

ज्योतिष गणना के मुताबिक इस वर्ष के होली में कई अद्भुत संयोग का निर्माण भी होने जा रहा है। कई वर्षों बाद एक साथ चंद्र ग्रहण और होली के अद्भुत संयोग की वजह से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातक पर भी देखने को मिलेगा। आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे की होली पर किस राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है। lunar eclipse and Holi
ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार मेष राशि के जातक के लिए हर चीज में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ कार्य पूरा होगा अमृत की वर्षा होगी। हर काम में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। मिथुन राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां समाप्त होगी। मीन राशि के जातक के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। धनलक्ष्मी का आगमन होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले जातक को प्रमोशन मिलेगा। holi festival 2024
24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा
विशेषज्ञों के अनुसार हिंदू पंचांग के मुताबिक 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा और 25 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। जो भारत में दृश्य मान नहीं है। इसके साथ ही इस बार की होली पर कई अद्भुत संयोग का निर्माण भी हो रहा है। chandra grahan 2024 जिसका असर सभी 12 राशियों के जातक पर देखने को मिलेगा। किसी राशि पर सकारात्मक तो किसी राशि पर नकारात्मक प्रभाव दिखेगा।
कई वर्षों बाद एक साथ होली पर चंद्र ग्रहण और अद्भुत संयोग
कई वर्षों बाद एक साथ होली पर चंद्र ग्रहण और अद्भुत संयोग होने से तीन राशि के जातक पर इसका सकारात्मक प्रभाव दिखेगा। जिसमें मेष राशि, मिथुन राशि और मीन राशि के जातक शामिल है। होली पर इन लोगों पर अमृत की वर्षा होगी। हर काम में वृद्धि होगी। अयोध्या के ज्योतिष के मुताबिक होलिका दहन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, गढ़ योग, बुध आदित्य योग का सयोग बना रहा है। इसके अलावा होली के दिन वृद्धि योग, बुध आदित्य योग, वाशी योग, सुनफा योग, बन रहा है।
source – ems
