अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन ने किया संझा प्रतियोगिता का आयोजन

देवास,
संझा तू जिम ले,
चूढ ले मैं जिमाऊं सारी रात,
चमक चांदनी सी रात,
फूलो भरी रे परात,
………..
संजा पर्व के दिनों में प्रतिदिन शाम को इस तरह के कई गीत गाकर संझादेवी को मनाया जाता है एवं प्रसाद वितरण किया जाता हैं।
संझा लोक संस्कृति “हमारी परम्परा- हमारी धरोहर” को जिंदा रखने के उद्देश्य से अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री गोविन्द डबकरा के मार्गदर्शन में प्रदेश स्तरीय संझा बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश इकाई द्वारा किया गया जिसमें 230 प्रतिभागियों ने भाग लिया और प्रथम स्थान पर इंदौर की श्रीमती शालिनी विशाल जी पोरवाल और द्वितीय स्थान पर श्रीमती हिमानी स्वपनिल जी धनोतिया इंदौर और तृतीय स्थान पर श्रीमती सरोज महेश जी दानगढ़ शामगढ़ के द्वारा बनाई संझा रही। विजेताओ को अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष अशोक पोरवाल द्वारा सम्मान पत्र और राशि प्रदान किये जावेगा और शेष सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र आन लाइन भेजे जायेंगे। इस प्रतियोगिता में श्रीमती निकिता दीपक पोरवाल शामगढ़, श्रीमती कविता नरेंद्र धनोतिया शामगढ़, श्रीमती अल्पना प्रवीण पोरवाल नागदा, श्रीमती सुमन हर्षिता धनोतिया ताल, श्रीमति रानी चेतन काला मेलखेड़ा, श्रीमती टीना संदीप पोरवाल नागदा, श्रीमती पुजा किशन काला शामगढ, श्रीमति सोनु पवन चौधरी, श्रीमती रुचिता राकेश मांदलिया आलोट, सुश्री साक्षी सुनील मांदलिया सुवासरा, श्रीमती संतोष प्रदीप फरक्या रामपुरा,
के द्वारा बनाई गई संझा भी सराहनीय रही है संकलन एवं चयन समिति की श्रीमती गायत्री हुकुम जी डबकरा गरोठ प्रदेश महामंत्री पोरवाल महिला महासभा एवं श्रीमती सरिता नितेश सेठिया कयामपुर , पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष नरेंद्र उदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पोरवाल कानखेड़ी द्वारा सभी विजेताओ को बधाई दी और आयोजन में भाग लेने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।
