शादी के पांच साल बाद कपल के घर किलकारी गूंजी

dipika kakar instagram
dipika kakar instagram

छोटे परदे की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में प्रीमैच्योर बेबी को जन्म दिया है । दीपिका अपनी डिलीवरी के बाद पहली बार सामने आई हैं और अपना हेल्थ अपडेट दिया है। शोएब इब्राहिम और दीपिका हाल ही में एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने हैं। बता दें कि, दीपिका और शोएब ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के पांच साल बाद कपल के घर किलकारी गूंजी है। फिलहाल पेरेंट्स बनकर शोएब और दीपिका फूले नहीं समा रहे हैं। शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर लेटेस्ट ब्लॉग अपलोड किया है। इसमें उन्होंने बेटे के जन्म को लेकर कई बाते शेयर की हैं।

dipika kakar instagram
dipika kakar instagram

उन्होंने कहा कि मेरे बर्थडे के एक दिन बाद अल्लाह ने मुझे और दीपिका को एक बेटे से नवाजा है। वह प्रीमैच्योर बेबी है तो वो अभी एनआईसीयू में है। डॉक्टर ने बताया है कि उसमें अब हर दिन इम्प्रुवमेंट हो रहा है। डॉक्टर्स ने बताया है कि वो बहुक जल्द ठीक हो जाएगा। शोएब आगे बताते हैं की अब चीजे काफी हद तक ठीक हैं हालांकि अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है। दीपिका बहुक ठीक हैं पहले से लेकिन सी सेक्शन हुआ और टांके लगे है तो फिलहाल उन्हें दर्द है। मैं और दीपिका दिन में दो बार उससे मिलने जाते हैं।इसके बाद व्लॉग में आगे दीपिका भी नजर आती हैं। dipika kakar instagram

वह कहती हैं कि मैं ठीक हूं बस थोड़ा पेन है। सब ख्याल रख रहे हैं। दीपिका आगे कहती हैं कि जब हम दो बार छोटू को देखने जाते हैं तो वो हमारा एनर्जी डोज होता है। एक्ट्रेस आगे बताती हैं कि मैं भी प्रीमैच्योर बॉर्न हूं। मेरी मां इससे बहुत कनेक्ट करती हैं वो कहती हैं कि बिल्कुल दीपिका वाला ही प्रोसेस हुआ है। मैं बहुत प्रीमैच्योर हुई थी और मैं 7 महीने में पैदा हो गई थी। अब बेबी को देखते हैं और हर दिन उसमें सुधार आ रहा है तो ये देखकर अच्छा लगता है। आगे दीपिका ने बताया है कि उनका बेबी बिल्कुल अपने पापा शोएब पर गया है।

Source – EMS