चिकन करी का पहला निवाला खाते ही आया अटैक, गई जान

ये मामला 2 साल पुराना

After eating the first bite of chicken curry, he had an attack, lost his life
After eating the first bite of chicken curry, he had an attack, lost his life

लंदन । इंग्लैंड के एक शख्स ने चिकन करी खाया और पहला निवाला खाते ही उसकी मौत हो गई! ये मामला 2 साल पुराना है, पर आज भी लोगों को काफी हैरान करता है और सभी को इसके बारे में जागरूक होने की जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बरी के रैम्सबॉटम में रहने वाले 27 साल के मैकेनिक जोसफ हिगिन्सन 28 दिसंबर 2022 को अपने परिवार के साथ खाना खा रहे थे। उन्होंने एक रेस्टोरेंट से चिकन करी ऑर्डर की थी। पर जैसे ही उन्होंने पहला निवाला खाया, अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां भर्ती रहने के बाद, 4 जनवरी 2023 को उनकी मौत अस्पताल में ही हो गई। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जोसफ को सूखे मेवे, नट और बादाम आदि से एलर्जी थी।

Also Read – Heath News: क्यों आता है हार्ट अटैक, कैसे कुछ ही पल में चली जाती है जान

उन्होंने जिस चिकन की डिश को ऑर्डर किया था, उसके डिब्बे पर साफ लिखा था कि उसमें बादाम पड़ा है। उन्होंने ये देख भी लिया था। पर कुछ वक्त पहले भी उन्होंने ये डिश आराम से खा ली थी, तो उन्हें लगा कि दोबारा खाने में कोई हर्ज नहीं है। मगर दोबारा खाने का नतीजा ये हुआ कि उनकी जान चली गई। पुलिस को इस पूरे मामले में रेस्टोरेंट की कोई गलती नहीं लगी।कोर्ट में बताया गया कि जून 2022 को वो एक डॉक्टर से मिले थे। डॉक्टर ने उनका स्किन प्रिक टेस्ट किया था, जिसके बाद ये पता चला था कि उन्हें बादाम, आदि जैसी चीजों से एलर्जी है। उन्हें एपीपेन दिया गया था। ये एक तरह का ऑटो-इंजेक्टर होता है जिसमें एपिनेफ्रीन होता है, जो शरीर से एलर्जी को कम करता है। उन्हें तब डॉक्टर ने एनाफिलैक्सिस के बारे में भी जानकारी दी थी। ये एक तरह की जानलेवा एलर्जी है, जो तुरंत ही हो सकती है। heart attack

ये एलर्जी खाने से, दवाओं से और कीड़ों के काटने से होती है। शख्स की बहन ने कोर्ट में बताया था कि उसी साल अप्रैल में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उसने कभी अपनी एलर्जी को गंभीरता से नहीं लिया। मालूम हो कि पूरी दुनिया में नॉन वेज प्रेमियों की संख्या बहुत ज्यादा है। भारत में ही देख लीजिए, लोग कितने चाव से चिकन-मटन से बनी डिश खाते हैं। आजकल तो सोशल मीडिया पर भी इन डिशेज़ को बनाने के वीडियोज खूब वायरल होते हैं।

source – ems