आलोट के आदित्य मांदलिया ने देश दुनिया में रोशन किया पोरवाल समाज का नाम…

रतलाम जिले के छोटे से कस्बे आलोट के युवा वैज्ञानिक आदित्य मांदलिया ने देश की अत्याधुनिक रक्षा तकनीक के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देकर क्षेत्र का और समाज का गौरव बढ़ाया है। रक्षा एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी लार्सन एंड ट्रूबो (एलएंडटी) द्वारा विकसित स्वदेशी लेजर आधारित डायरेक्टेड एनर्जी वेपन सिस्टम ‘तेजास्त्र’ के विकास में उनकी अहम भूमिका रही है। हाल ही में इस अत्याधुनिक प्रणाली का प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष किया गया, जहां उन्होंने परियोजना से जुड़े वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के कार्य की सराहना की।
‘तेजास्त्र’ एक उन्नत लेजर वैपन सिस्टम है, जिसे ड्रोन, यूएवी और अन्य हवाई खतरों को निष्क्रिय करने के लिए विकसित किया गया है। इस परियोजना के विकास और तकनीकी प्रस्तुतीकरण में 33 वर्षीय आदित्य मांदलिया ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जगदेवगंज, आलोट के किराना व्यवसाई श्री अजय कुमार जी मांदलिया के पुत्र आदित्य कि यह उपलब्धि प्रेरणा है कि मेहनत, लगन, आत्मविश्वास से किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है…!!
✍🏻 शैलेन्द्र पोरवाल, इंदौर