एयरपोर्ट पर गांजे के साथ पकड़ी गईं थी एक्ट्रेस गिगी हदीद

गिगी हदीद को प्रिजनर डिटेंशन सेंटर में ले जाने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। दो दिन बाद 12 जुलाई को वे अदालत में पेश हुई और अपना जुर्म कबूल किया। दोनों पर 1,000 डॉलर का जुर्माना लगा। उन पर कोई और अतिरिक्त आरोप नहीं था।
गिगी मेडिकल लाइसेंस के साथ एनवायसी में कानूनी रूप से खरीदे गए मारिजुआना के साथ ट्रेवल कर रही थीं। यह 2017 से ग्रैंड केमैन में मेडिकल यूज के लिए भी लीगल है।
गिगी का रिकॉर्ड साफ़ है और जेल से छूटने के बाद उन्होंने अपना हॉलिडे एंजॉय किया। बता दें कि हाल ही में टीवी पर्सनैलिटी गिगी हदीद को गांजा रखने के आरोप में अरेस्ट किया गया था।
गांजा रखने के मामले से राहत मिलने के बाद अब टीवी पर्सनैलिटी गिगी हदीद ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों के साथ एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसे फैंस द्वारा खूब देखा जा रहा है।
Also Read – मृत व्हेल की अंतड़ियों से कुछ ऐसा मिल गया, जिसने उन्हें हक्का-बक्का कर दिया
पोस्ट में सबसे पहले गिगी बिकिनी पहने और समुद्र के किनारे दोस्तों के साथ सनबाथ लेते हुए एक वीडियो में नजर आ रही हैं। इसके बाद उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें वह पीले रंग की बिकिनी पहने धूप सेकती नजर आईं। ऐसे ही अन्य तस्वीरों में एक्ट्रेस का हॉट लुक देखने को मिला।
इन फोटोज को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- अंत भला तो सब भला. फैंस गिगी का ये पोस्ट देखने के बाद खूब कमेंट्स कर रहे हैं और कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
दरअसल, एक्ट्रेस के पास ट्रैवलिंग के दौरान गांजा (ड्रग्स) बरामद हुआ था, जिसके बाद उन्हें एयरपोर्ट पर अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि, इस घटना के तुरंत बाद उन्हें जमानत भी मिल गई थी और उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
Source – EMS
