शामगढ़: पोरवाल समाज अध्यक्ष दायित्व हेतु चुनाव कार्यक्रम घोषित

शामगढ पोरवाल समाज शामगढ़ के अध्यक्ष दायित्व हेतु चुनाव कार्यक्रम घोषित अध्यक्ष दायित्व हेतु नामांकन फॉर्म भरने की तारीख दिनांक 7 जनवरी 2024 रविवार प्रातः11:00 से 4:00 तक नामांकन पत्रों की जांच 8 जनवरी 2024 सोमवार नाम वापसी की तारीख दिनांक 10 जनवरी 2024 बुधवार दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
आवश्यकता होने पर मतदान- दिनांक 14 जनवरी 2024 रविवार समय प्रातः 9:00 बजे से 4:00 बजे तक मतदान के पश्चात मतगणना एवं परिणाम
मुख्य बिंदु
1. अध्यक्ष के दायित्व हेतु उम्मीदवार की आयु 45 वर्ष या अधिक होनी चाहिए
2.नामांकन फार्म के साथ आधार कार्ड की कॉपी एवं पोरवाल समाज शामगढ़ एवं समाज से संबंधित संस्थाओं का नो ड्यूज NO DUES सर्टिफिकेट लगाना अनिवार्य है।
3. अध्यक्ष दायित्व हेतु नामांकन की राशि ₹5100 की गई है फार्म वापसी पर यह राशि वापस की जाएगी चुनाव लड़ने पर नहीं की जाएगी
4. मतदान होने की स्थिति में पोरवाल परिचय पुस्तिका के अनुसार प्रत्येक घर से मुखिया या उसका वयस्क प्रतिनिधि मतदान कर सकेगा जिसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक परिवार के मुखिया के नाम से एक स्लिप उपलब्ध कराई जाएगी उस स्लिप के अनुसार ही मतदान होगा
5. निर्वाचन के पश्चात अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा
6.चुनाव समाज की गरिमा अनुसार संपन्न किए जाएंगे किसी भी प्रकार के पंपलेट या विज्ञापन मान्य नहीं होंगे ऐसा करने पर उम्मीदवार अयोग्य घोषित किया जाएगा समाज जनों से संपर्क किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए निर्वाचन अधिकारी से संपर्क करे
हरिओम गुप्ता (सेवानिर्वत प्राचार्य)
मुख्य निर्वाचन अधिकारी पोरवाल समाज रोगी कल्याण समिति काम्प्लेक्स शामगढ़
बद्रीलाल रतनावत (ढलमु वाला)
शिवनारायण गुप्ता व्याख्याता
राधेश्याम मुजावदिया (दादू सर) व्याख्याता
प्रेम गुप्ता शिक्षक
(सहायक निर्वाचन अधिकारी पोरवाल समाज शामगढ़)
