कई नेताओं को जेल भेजने की तैयारी

Preparation to send many leaders to jail
political news hindi

नई दिल्ली (ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव के पहले इंडिया गठबंधन के कई नेताओं को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने आज शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और नौकरी के बदले जमीन मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव को नोटिस देकर बुलाया है। उधर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सौरेन को खनन मामले में गिरफ्तारी के लिए ईडी ने नोटिस भेजा है। political news hindi

सूत्रों के अनुसार वकीलों की राय लेने के बाद ही केजरीवाल ने ईडी के समक्ष पेश होने के बजाय विपश्यना पर जाने का निर्णय लिया है। वकीलों ने इस बार फिर ईडी के समन में कोई खामी निकाली है और उनकी ओर से गुरुवार को इसका खुलासा करने की संभावना है। आम आदमी पार्टी ने ईडी के कदम पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पार्टी के वकील समन का अध्ययन कर रहे हैं और कानूनी रूप से उचित कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा आप नेताओं ने कहा था कि केजरीवाल का विपश्यना पर जाने का कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित था और यह जानकारी सार्वजनिक थी। उधर शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया और आप पार्टी सांसद संजयंिसह पहले ही जेल में ठूंसे जा चुके हैं।