मिट्टी के बर्तन मोह रहे हैं आगंतुकों के दिल!

इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला – 2023 में देश के विभिन्‍न राज्यों और संप्रदायों से आए हुए विभिन्‍न प्रदर्शक अपने-अपने स्टॉल्स पर अपने राज्यों और परंपराओं की अनूठी कला को बख़ूबी प्रदर्शित कर रहे हैं।

ऐसे में हरियाणा प्रदेश के पवेलियन में आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करतीं नज़र आ रहीं हैं हरियाणा से आई यह ताई! जी! हाँ! बिल्कुल एक रंग-बिरंगी मनमोहक हरियाणावी पोशाक में बैठीं यह ताई और उनके साथ में ही बैठा इनका यह छोरा – दोनों ही इस पवेलियन में आने वाले विभिन्‍न आगंतुकों का ध्यान आकर्षित करने में सफ़ल हो रहे हैं।

और, इनकी ख़ासियत है इनके द्वारा तैयार किए जा रहे मिट्टी के यह बर्तन! जी! बिल्कुल सही पढ़ा आपने! वैसे भी आज के बढ़ते पाश्चात्यीकरण के दौर में अपने गाँव-देहात की पारंपरिक संस्कृति की ओर ले जाने में यह मिट्टी के बर्तन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे! और, माना भी यही जाता है कि मिट्टी के इस प्रकार के बर्तनों में खाना बनाने और खाने से आप कई तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं!

ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं अपने परिजनों को देना एक अच्छी सेहत का उपहार; तो, प्रगति मैदान में चल रहे 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा पवेलियन में लगे इस स्टॉल पर आएँ और ले जाएँ अपने परिजनों की अच्छी सेहत का उपहार! इतना ही नहीं, आपकी जेब का ख़याल रखते हुए इन बर्तनों के रेट्स भी काफ़ी किफ़ायती रखे गए हैं। इन बर्तनों के रेट्स क़रीब रुपये 150 से शुरू होकर लगभग रुपये 350 तक रखे गए हैं। इनमें आपको चाय के कप

तो, सोच क्या रहे हैं? आइए 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में और दें अपने परिवार को एक अच्छी सेहत का उपहार, जो याद करेंगे वो बार-बार!

श्रीनाथ दीक्षित
संवाददाता, दिल्ली