जांगड़ा पोरवाल समाज का अन्नकूट एव दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न


जांगड़ा पोरवाल समाज का अन्नकूट महोत्सव एव दीपावली मिलन समारोह छत्रीबाग स्थित नर्सिग मंदिर में सम्पन्न हुआ , समाज के अध्यक्ष सुभाष धनोतिया, सचिव श्यामसुंदर राणापुरवाला एवं उत्सव समिति के मोहन धनोतिया ,श्रीराम मांदलिया ने बताया कि समाज के ही अनेक परिवारों द्वारा शुद्ध सात्विक एव पवित्र भाव से घर मे निर्मित भोग भगवान लक्ष्मीनर्सिग के लिए छप्पन भोग के रूप में लगाया जाता है एव इस अवसर पर मंदिर का आर्कषक श्रृंगार किया गया एव महाआरती की गई । कार्यक्रम का संचालन संजय मेहता एव देवेंद्र मेहता द्वारा किया गया। इस आयोजन में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव , श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़, मधु वर्मा ,गोलू शुक्ला, कैलाश शर्मा, गोपी नेमा सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक एवं समाज के वरिष्ठ श्री लेखराजजी पोरवाल ,मांगीलालजी पोरवाल, रामदयालजी फरक्या, पूष्पेंद्रजी धनोतिया, जगदीशजी गुप्ता, सुशीलकुमारजी गुप्ता, बलरामजी गुप्ता ,गोपालजी पोरवाल, भरतजी सेठिया,राजकुमारजी मेहता, प्रकाशजी गुप्ता सहित कार्यकारिणी सदस्यों एव समाजजनों ने पधार कर अन्नकूट भोजन प्रसादी का लाभ लिया ।
