पोरवाल यूथ क्लब द्वारा (पर्यावरण हितेषी) मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमा का निर्माण करने की वर्कशॉप का आयोजन

पोरवाल यूथ क्लब द्वारा (पर्यावरण हितेषी) मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमा का निर्माण करने की वर्कशॉप का आयोजन नरसिंह मन्दिर परिसर में किया गया | जिसके लिए श्रीमती दीप्ति राकेश जी पोरवाल (राणापुर वाला) ने अपना अमूल्य समय एवं सहयोग दिया | जिसके लिए पोरवाल यूथ क्लब आपका हार्दिक अभिनंदन करता है | वर्कशॉप में उपस्थित सभी महिलाओं एवं बच्चों ने बहुत ही सुंदर गणेश जी की प्रतिमा को मूर्त रूप दिया | यूथ क्लब का उत्साहवर्धन के लिए आप सभी का आभार |