किम जोंग उन के रूस दौरे ने बढ़ाई चिंता

वॉशिंगटन/मास्को। इन दिनों उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन रूस के दौरे पर हैं। बुधवार को रूस में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। बीते चार सालों में यह किम जोंग उन की पहली रूस यात्रा है। इस दौरान पुतिन और किम एक हथियार सौदे पर सहमत हो सकते हैं। इस बीच, अमेरिका ने कड़ी चेतावनी दी है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को कहा कि अगर रूस और उत्तर कोरिया कोई नया हथियार सौदा करते हैं तो बाइडन प्रशासन उन पर और अधिक प्रतिबंध लगाने में जरा भी संकोच नहीं करेगा।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक ब्रीफिंग के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच रूस में बैठक के बारे में सवालों के जवाब में चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया और रूस के बीच हथियारों की बिक्री में दलाली करने वाली संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए हमने पहले ही कार्रवाई की है। Kim Jong Un’s visit to Russia raises concerns
अगर जरूरी हुआ तो हम आगे भी अतिरिक्त कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह परेशान करने वाली बात है कि रूस और उत्तर कोरिया सहयोग बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन कर सकता है।
Source – Agency
Comments are closed.